ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः केंद्रों पर धान रखकर इंतजार कर रहे किसान, एडीएम को पत्रक सौंपकर सुना दिया अपना फरमान

चंदौली। जिले में अभी भी कुछ किसान हैं, जिनका धान नहीं खरीदा जा सका है। इससे किसान आक्रोशित हैं। किसानों की समस्या को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) संगठन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम उमेश मिश्रा से मिला। इस दौरान धान खरीद की समय सीमा तीन दिन बढ़ाकर शेष किसानों की उपज खरीदने की मांग की। चेताया कि जब तक खरीद नहीं होगी, तब तक किसान अपना मुख्यालय से वापस नहीं जाएंगे।

संगठन के मंडल प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी ने कहा कि किसानों से धान खरीद की अंतिम तिथि सात मार्च तक थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते तीन दिन तक धान खरीद प्रभावित रही। किसानों को टोकन मिला था, वे अपनी उपज लेकर केंद्रों पर भी पहुंचे, लेकिन अंगूठा नहीं लग पाया। जब तक अंगूठा नहीं लगेगा, तब तक किसानों के खाते में पैसा नहीं आएगा। इसको लेकर किसान सशंकित हैं। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी ने कहा कि यूनियन किसानों के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी। जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि अगर सरकार किसान की हितैषी है तो तीन दिन खरीद की समयसीमा बढ़ाए। जब तक किसानों के धान बिक्री नहीं,तब तक किसान केंद्र से वापस नहीं जाएंगे। राजेश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, जंगबहादुर यादव, राकेश मैर्या उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!