चंदौलीराज्य/जिलाविधान सभा चुनाव

चंदौलीः बुल्डोजर पर मना भाजपा की जीत का जश्न, सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने विजेता प्रत्याशियों का किया स्वागत

चंदौली। चंदौली में भी भगवा रंग चटख हो गया। प्रदेश में भाजपा की जीत के गदगद भाजपाइयों ने गुरुवार को बुल्डोजर पर चढ़कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगाए। वहीं केंद्रीय मंत्री व चंदौली सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने पार्टी कार्यालय में विजेता प्रत्याशियों का स्वागत किया और उनकी पीठ थपथपाई।

बीजेपी ने चंदौली में पिछला इतिहास दोहराया है। तीन सीटों पर प्रत्याशियों की जीत लगभग तय है। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। बुल्डोजर पर चढ़कर नारेबाजी करते नजर आए। इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगाए। वहीं केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने बीजेपी प्रत्याशी सुशील सिंह व रमेश जायसवाल कास पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया। कहा कि यह जनता की जीत है। जनता ने विकास व सुशासन के नाम पर ईवीएम का बटन दबाया।

Back to top button
error: Content is protected !!