fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाविधान सभा चुनाव

चंदौलीः भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसभा में बोले, आतंकवादियों के मसीहा बने थे अखिलेश, सपा सरकार ने संकटमोचन पर हमला करने वाले आतंकियों का केस लिया था वापस

चंदौली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहते आतंकवादियों के मशीहा बने थे। सपा सरकार ने वाराणसी के संकटमोचन मंदिर व गोरखपुर के गोलघर कांड की घटना में शामिल आंतकियों के केस वापस लिए थे। जो भी गुंडे सिर उठाएंगे, उन्हें कानून के हवाए किया जाएगा। वे सोमवार को चंदौली के चकिया विधानसभा के कांटा गांव स्थित जनता इंटर कालेज के ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। बोले, सपा के शासनकाल में पांच साल तक माफियाओं व गुंडों का राज था। पहले गुंडे हथियार लेकर आते थे और आमजनता को डराते थे। भाजपा के माफियाओं की नकेल कसने का काम किया। जो भी गुंडा सिर उठाएगा, उसे सलाखों के पीछे भेजवा दिया जाएगा। प्रदेश में अब कानून का राज है। कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल में कई विकास कार्य किए। पहले सड़कों पर इतने गड्ढे थे कि पता ही नहीं चलता था कि सड़क पर गड्ढे हैं कि गड्ढे में सड़क है। आज यूपी में तमाम एक्सप्रेस-वे लिंक-वे व हाईवे बन गए हैं। यह सिर्फ सड़क नहीं, बिकास की गंगा बह रही है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जो भी मकान बन रहे हैं, उसके मालिक नहीं, बल्कि उसकी मालकिन हो रही है। यह महिला सश्क्तीकरण का उदाहरण है। सरकार महिला सशक्तीकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है। ऐसे में महिलाएं बिना किसी संकोच के चुनाव में कमल का बटन दबाएं। कहा कि योगी जी ने तय किया है कि प्रदेश में पांच एंटी ट्रेनिंग कमांडो सेंटर बनाए जाएंगे। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी सशक्त होगी।

हमने जो कहा, करके दिखाया, अब जो कहेंगे, वही करेंगे
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया। इस चुनाव में भी जनता से जो वादा करेंगे, उसे जरूर पूरा करेंगे। भाजपा सुशासन व विकास में विश्वास करती है। यहां परिवारवार, माफियाओं व आतंकवादियों के लिए कोई जगह नहीं है।

ये रहे मौजूद
भारी उद्योग मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, विधायक साधना सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह, अनिल सिंह, अनिल तिवारी, कैलाश खरवार, काशीनाथ सिंह, छोटेलाल खरवार, शिवपूजन राम, शिवतपस्या पासवान, छत्रबली सिंह, शिवराज सिंह, मंटू सिंह, संजय सिंह बबलू, केएन पांडेय आदि मौजूद रहे।

Back to top button