चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल, बोले हर संभव मदद करेगी सरकार

चंदौली। केंद्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय की पहल पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्यमुनी तिवारी ने सकलडीहा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित  बलुआ, महुआरी, सराय, विशुपुर, पकड़ी, महुअरिया, कावर आदि गांवों का जायजा लिया। प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। कहा विपदा की इस घड़ी में सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी।

भाजपा नेता ने गंगा कटान की त्रासदी देखी साथ ही प्रभावित ग्रामीणों से दुश्वारियों के बाबत जानकारी ली। कहा हमारी सरकार आश्रय स्थल पर जानवरों के लिए चारा व ग्रामीणों के राशन आदि की पूरी व्यवस्था करेगी। जिले के आलाधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमणशील हैं। बाढ़ चौकियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं। जनपद के सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय नजर बनाए हुए हैं। हर सम्भव मदद की जाएगी। किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर भाजपा नेता शम्भू नाथ गोंड, विजय गुप्ता, अवधेश उपाध्याय, निरीक्षक राजकुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!