fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः भाजपा नेता ने गरीबों के बीच मनाया रक्षाबंधन, दलित बस्ती में बंधवाई राखी

चंदौली। बाढ़ संकट के समय सकलडीहा क्षेत्र में गरीबों के मददगार बने भाजपा नेता कृष्णानंद पांडेय फौजी ने एक बार फिर अपने काम से वाहवाही बटोरी है। रक्षाबंधन का पर्व गरीबों के बीच मनाया। वनवासी और दलित बस्ती में पहुंचकर राखी बंधवाई और बच्चों को मिठाई भी खिलाई।


भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने जिला संयोजक कृष्णानंद पांडेय फौजी ने भाजपा के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के रास्ते पर चलते हुए ग्राम सभा मधुबन सकलडीहा पहुंचे। दलित बहनों से राखी बंधवाई और उनकी सुरक्षा व सम्मान का वचन दिया। महिलाओं ने भी भाजपा नेता को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया। इसके पहले बाढ़ संकट के समय भी कृष्णानंद पांडेय फौजी सकलडीहा क्षेत्र में काफी सक्रिय रहे। बाढ़ग्रस्त इलाकों में लगातार चक्रमण करने के साथ राहत सामग्री का भी वितरण किया। कृष्णानंद पांडेय फौजी सकलडीहा विधान सभा क्षेत्र में जनता का विश्वास और दिल दोनों जीत रहे हैं। इस दौरान जैनेंद्र धर दुबे, सतीश चौहान, वेद प्रकाश चौबे, सत्येंद्र, अविनाश, लकी बाबा, इंद्र प्रकाश दुबे, इंदल बाबा, भुल्लन राम आदि लोग मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!