क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूल गई 21 वर्षीय विवाहिता, सदमे में परिजन, जांच मेु जुटी पुलिस

तरुण भार्गव
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के शिकारगंज चौकी अंतर्गत शहामतपुर गांव में 21 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। घटना सोमवार देर रात की है। विवाहिता ने किस वजह से आत्मघाती कदम उठाया इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना से परिजन सदमे में हैं।

सोनभद्र जनपद निवासी पिंकी मौर्या की शादी विगत दो वर्ष पूर्व शहामतपुर गांव निवासी रंजीत मौर्य से हुई थी। सोमवार की रात घर के सभी सदस्य भोजन कर सो गए। रात 12 बजे घर के ही कमरे में पिंकी ने रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो सन्न रह गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी। शिकारगंज चौकी प्रभारी प्रशांत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिा अस्पताल भिजवाया। बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!