क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः 21 लोगों को अचानक मिल गए खोए मोबाइल, चहककर बोले धन्यवाद जीआरपी

संवाददाताः रंधा सिंह

चंदौली। यात्रा के दौरान ट्रेनों में मोबाइल भूल चुके 21 लोगों की खुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा जब डीडीयू जीआरपी ने फोन कर बुलाया और खोए मोबाइल सौंपे। सभी ने चहककर जीआरपी टीम को धन्यवाद दिया।
जीआरपी थाना प्रभारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि रेल यात्रियों के मोबाइल यात्रा के दौरान ट्रेनों में ही छूट गए या गुम हो गए। यात्रियों ने जीआरपी में इसकी सूचना दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गुम मोबाइलों की बरामदगी के लिए सर्विलांस टीम के साथ मिलकर अभियान चलाया गया। टीम ने विभिन्न कंपनियों के 21 मोबाइल बरामद किए। जीआरपी ने मोबाइल मालिकों को सूचना देकर थाने बुलाया और सभी को उनके मोबाइल सुपुर्द कर दिए। मोबाइल मिलने की आशा छोड़ चुके लोगों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने टीम को धन्यवाद दिया और फोन लेकर वापस लौट गए।

ये रही मोबाइल बरामद करने वाली टीम
मोबाइल बरामद करने वाली टीम में सर्विलांस प्रभारी मनोज कुमार यादव, अनिल कुमार तिवारी, अतुल सिंह, प्रेम सिंह, हरिमोहन यादव, अरविंद कुमार भारद्वाज शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!