क्राइमख़बरेंराज्य/जिला

अवैध सूदखोरी पर पुलिस का शिकंजा, सभासद के भाई सहित पांच सूदखोरों के खिलाफ मुकदमा

चंदौली। जनपद में अवैध सूदखोरी (ब्याज माफिया) के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर मुगलसराय थाने में पांच सूदखोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें एक आरोपी साभासद का भाई है।

पुलिस के अनुसार सिकठिया परशुरामपुर निवासी लक्ष्मन ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने पांच वर्ष पहले कुछ लोगों से ब्याज पर पैसा लिया था, जिसे ब्याज सहित चुका देने के बाद भी आरोपी लगातार पैसे की मांग कर रहे हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

इस मामले में दिनेश जायसवाल, राकेश पुत्र मुन्ना, दिनेश मलिक पुत्र खुनी, पवन सिंह और लालबाबू पुत्र गोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!