
Chandauli News: चहनिया क्षेत्र के हुदहुदीपुर निवासी स्वर्गीय परमानंद सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी दुर्गा सिंह और भतीजे सूरज सिंह ने गांव के जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरण किया। इस अवसर पर सामाजिक सेवा और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया गया।
सूरज सिंह ने बताया कि स्व. परमानंद सिंह अपने जीवनकाल में सदैव जरूरतमंदों की सेवा और सहयोग के लिए तत्पर रहते थे। वे अक्सर कहा करते थे कि “नर सेवा ही नारायण की सच्ची सेवा है।” उनके इन्हीं आदर्शों को आत्मसात करते हुए पुण्यतिथि पर यह सेवा कार्य किया गया।
कंबल वितरण कार्यक्रम में योगेंद्र मिश्र, मुरली मनोहर सिंह, सुदर्शन सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, राम दयाल साहनी, मुश्ताक अहमद सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

