चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

बरहनी ब्लाक में निर्विरोध निर्वाचन का बीजेपी का सपना टूटा, सपा ने घोषित किया प्रत्याशी

चंदौली। बरहनी ब्लाक में ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन का बीजेपी का सपना टूटता नजर आ रहा है। सपा ने महिला आरक्षित इस सीट पर नामांकन से एक दिन पहले भाजपा उम्मीदवार सुनीता सिंह के मुकाबले प्रत्याशी उतार दिया है। बरहनी ब्लाक प्रमुख पद पर चिंता देवी सपा की उम्मीदवार होंगी। इसके पहले समाजवादी पार्टी चार ब्लाकों में अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

पांच ब्लाकों में भाजपा को टक्कर देगी सपा
सपा प्रदेश में अकेली ऐसी पार्टी है जो भाजपा को चुनौती दे रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भी सपा ने ही जिले में भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार उतारा जबकि ब्लाक प्रमुख चुनाव में भी चार ब्लाकों में भाजपा के सामने सपा चुनौती पेश करेगी। चंदौली जिले के चार ब्लाकों में प्रमुख पद के लिए सपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। नियामताबाद विकास खंड में कमला देवी, सदर में छाया देवी, सकलडीहा में संतोष यादव और चहनियां में अक्षय यादव और बरहनी ब्लाक में चिंता देवी सपा प्रत्याशी होंगी। जिला महासचिव नफीस अहमद ने बताया कि सपा मजबूती के साथ ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव लड़ेगी। बरहनी में भी प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!