fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

पोस्टमार्टम हाउस विवाद पर आई बीजेपी विधायक सुशील सिंह की प्रतिक्रिया, जानिए क्या बोले

चंदौली। चंदौली पोस्टमार्टम हाउस पर बीजेपी विधायक सुशील सिंह और पूर्व विधायक व सपा नेता मनोज सिंह डब्लू के समर्थकों के बीच हुई झड़प के बाद भाजपा विधायक ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पूर्वांचल टाइम्स से बातचीत में उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूण बताते हुए पूर्व विधायक पर ठीकरा फोड़ा है।
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक को पोस्टमार्टम हाउस पर ऐसा नहीं करना चाहिए था। घटना के बाबत बताया कि क्षेत्र के नौजवान बृजेश सिंह की मौत पर वे बेहद दुखी हैं। सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। वे एक चाय की दुकान पर बैठे थे तभी पता चला कि पूर्व विधायक आते ही कुछ क्षेत्र के कुछ लोगों से उलझ गए। यही नहीं उन्होंने एक युवक की पिटाई भी कर दी जो अमर्यादित है। महज पांच मिनट पोस्टमार्टम हाउस पर रुके और यह सब कुछ कर के चलते बने। उन्हें तो बाद में पता चला कि इतना सब हो गया है। कहा कि जो भी आरोप हैं सब बेबुनियाद हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!