चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पूर्व विधायक मनोज पर साधा निशाना, पूछे तीखे सवाल

चंदौली। चंदौली में गेहूं खरीद की सुस्ती के चलते आलोचनाओं से घिरे सत्ता पक्ष केे नेताओं और जनप्रतिनिधियों के समर्थन में भाजपा विधायक सुशील सिंह आगे आए हैं। उन्होंने साफगोई से कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से चलते गेहूं खरीद प्रभावित हुई। इस संक्रमण ने आम आदमी से लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों तक को परेशान किया। लेकिन अब धीरे-धीरे व्यवस्था पटरी पर आ रही है। जिले के सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय और मेरे प्रयास से जिले में 10 नए क्रय केंद्र खुले। लेकिन विपक्षियों का काम ही राजनीति करना और फोटो खिंचवाना है। 60 वर्ष का जो कोढ़ है वह धीरे-धीरे समाप्त होगा। हालांकि विधायक ने यह भी स्वीकार किया कि कुछ ठेकेदार और कर्मचारी लापरवाही कर रहे हैं। लेकिन उनको भी दुरुस्त किया जाएगा। शिकायत मिली तो जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।

पूर्व विधायक पर साधा निशाना
भाजपा विधायक ने पूर्व विधायक मनोेज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव नजदीक हैं तो राजनीति चमकाने के लिए किसानों के हितैषी बनने का नाटक कर रहे हैं। इसके पहले पांच साल विधायक रहे और सपा की सरकार रही तब कितने किसानों का भला किया बता दें। तब प्रदेश और जिले गेहूं खरीद की क्या स्थिति थी और आज क्या है यह बात किसी से छिपी नहीं है। जब विधायक थे तब उन्होंने आवाज क्यों नहीं उठाई। कितने किसानों और जरूरतमंदों के दरवाजे पर जाकर उनका दुख दर्द बांटा है यह बताएं। फोटो खिंचवाकर अखबार में छपने और सोशल मीडिया पर वायरल करने से ज्यादाकुछ नहीं कर सकते। यदि कुछ करना ही है तो वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक करें। जरूरतमंदों का भला करें। लेकिन वह जानते हैं कि कहां राजनीतिक चमकेगी वही काम कर रहे है। इससे ज्यादा उन्होंने कभी किया भी नहीं है और ना ही कुछ कर सकते हैं।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!