fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : सपाइयों ने किसानों के मुद्दे पर दिया धरना, जिला प्रशासन पर काश्तकारों की भूमिधरी का हक छीनने का लगाया आरोप

चंदौली। बरंगा समेत आसपास के आधा दर्जन गांवों के किसानों के मुद्दे को लेकर सपा व किसान संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्यालय पर धरना दिया। इस दौरान जिला प्रशासन पर रायल ताल के नाम पर काश्तकारों की भूमिधरी छीनने का आरोप लगाया। चेताया कि यदि किसानों को उनका हक नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

इस दौरान पूर्व सांसद व सपा नेता रामकिशुन यादव ने कहा कि बहुत से किसान आजादी के पहले से उक्त जमीन पर कायम है। इसमें कुछ किसानों ने अपनी जमीन बेच दी। वहीं कुछ ने चकबंदी में अपनी जमीन के बदले ताल में जमीन लिया। अब रायल ताल के नाम पर किसानों से उनकी जमीन छिनी जा रही है। जबकि वास्तविकता यह है कि आज भी 51 एकड़ में रायल ताल मध्य में स्थित है। सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों से लगातार वादाखिलाफी कर रहा है। किसान कानून में विश्वास रखता है और अपनी जमीन के लिए वह कानूनी लड़ाई लड़ना चाहता है, लेकिन जिला प्रशासन ने विवादित मौजों के कागजात को सील करने किसानों को इस अधिकार से वंचित रखा है, जो जिला प्रशासन की तानाशाह पूर्ण रवैये को दर्शाता है। एडीएम ने एक सप्ताह के अंदर किसानों को जमीन के कागजात मुहैया कराने का वादा किया है। यदि जिला प्रशासन अपने वादे पर कायम नहीं रहा तो किसान जिला प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा कि रायल ताल मामले में यदि कोई तकनीकी या न्यायालयीय पेंच है तो कानून में परिवर्तन कर किसानों का हित लाभ किया जाए। इस दौरान पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, योगेंद्र यादव चकरू, चंद्रशेखर यादव, यादवेश यादव, बलिराम यादव,अंकित यादव, नफीस अहमद, अशोक त्रिपाठी, दिलीप पासवान, अरविंद पासवान, अरविंद यादव, मुसाफिर सिंह चौहान, अमरनाथ जायसवाल, संतोष यादव, चंद्रभानु यादव, अनिल मिश्रा, सुदामा यादव, आरिफ अहमद, गार्गी पटेल, आरती यादव, सुभाष यादव बबलू यादव रविंदर यादव रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!