fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः अपराध जोन में एक और कत्ल, सिर पर प्रहार कर अधेड़ की हत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली। मुगलसराय और अलीनगर थाना क्षेत्र अपराध जोन बनते जा रहे हैं। चोरी, लूट तो आम बात हो चुकी है। अब कत्ल कर अपराधी पुलिस को चुनौती देने लगे हैं। अलीनगर थाना क्षेत्र के ख्यालगढ़ लौंदा गांव में घर के बाहर सो रहे 55 वर्षीय अधेड़ की रात में सिर पर प्रहार कर हत्या का दी गई। सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस तफ्तीश में जुटी है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन चुनावी रंजिश या पुराना विवाद वजह बताई जा रही है। पुलिस अज्ञात कातिलों की तलाश में जुटी है। सीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। परिजन और ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

ख्यालगढ़ लौंदा निवासी पप्पू हरिजन रात में खाना खाने के बार घर के बाहर सो रहे थे। अज्ञात कातिलों ने सिर पर धारदार हथियार से वार कर उनकी जान ले ली। चारपाई से हिलने तक का मौका नहीं दिया। सुबह परिजनों ने खून से लथपथ शव देखा तो सन्न रह गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। अलीनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पूछताछ की। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि पप्पू की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हालांकि कुछ लोगों से चुनाव से जुड़ा कुछ विवाद जरूर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अलीनगर थाना क्षेत्र में पूर्व में भी हत्या की कुछ वारदातों का खुलासा नहीं हो पाया है। टोटो चालक की हत्या का राज अभी भी दफन है।

Back to top button
error: Content is protected !!