चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

बलुआ में गरजे अमित शाह, बोले भाजपा की सरकार बनाइए, माफ कर देंगे किसानों का पूरा बिजली बिल, भाजपा प्रत्याशी को जीताने की अपील की

चंदौली। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनाइए माफ कर देंगे किसानों का पूरा बिजली बिल। पांच चरण के मतदान में सपा व बसपा का सूपड़ा साफ हो चुका है। भाजपा विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतेगी। वे बुधवार को सकलडीहा विधानसभा के बलुआ के बाल्मीकि इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी के पक्ष में वोट मांगा।

गृहमत्री बोले, अखिलेश के जमाने में कट्टे बनते थे, मोदी के जमाने में देश में मिसाइलें बन रही हैं। पांच साल में योगी ने माफियाओं का सफाया कर दिया। बीजेपी ने 2000 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति भूमाफियाओ से मुक्त कराई। इस बार सकलडीहा में कमल खिला दो। 10 मार्च के बाद सकलडीहा के भूमाफियाओं को भगा भगा कर मारेंगे। मुख्तार, आजम, अतीक आज जेल में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच साल में प्रदेश से माफियाओं का सफाया कर दिया। विपक्षी दल गरीबों का वोट ले लेते थे, लेकिन उनके हित में कोई काम नहीं करते थे। इससे गरीबों की स्थिति जस की तस बनी रहती थी। भाजपा सरकार ने गरीबों के हित में तमाम उल्लेखनीय कार्य किए। प्रदेश में कानून व्यवस्था को ठीक करने का काम किया। इससे अपराध में कमी आई। उन्होंने मंच से वादा किया कि यदि भाजपा की सरकार बनी तो उच्च शिक्षा में दाखिला लेने वाली छात्राओं को लैपटाप, स्कूटी व स्मार्ट फोन दिया जाएगा। सरकार किसानों का बिजली बिल भी माफ कर देगी। बोले, सकलडीहा में पहले आठ घंटे बिजली मिलती थी। इस समय 20 घंटे बिजली मिलती है। नरेन्द्र मोदी का कार्ड लेकर अस्पताल जाओ, पांच लाख तक का इलाज कराओ। कहा कि अखिलेश ने ट्वीट किया था मोदी की वैक्सीन मत लगवाओ। खुद रात में छिपकर अपने टीका लगवाया। सरकार ने कोरोना काल में भी गरीबों का ख्याल रखा। उन्हें मुफ्त राशन दिया। अखिलेश हमसे हिसाब मांगते हैं। वे 10 मेडिकल कालेज छोड़ गए थे, हमने 40 मेडिकल कालेज बनवाया। पूरे देश मे दूध उत्पादन, चीनी, मटर आदि पैदा करने में यूपी नंबर वन हो गया। कश्मीर आज भारत का अंग है। कांग्रेस व सपा जैसे राजनीतिक दल धारा 370 को गोद में रखते थे। अखिलेश ने कहा था कि धारा 370 हटी तो खून बहेगा। मोदी की सरकार बनी तो पुलवामा में आतंकी हमला हुआ। आतंकियों को पता नहीं था कि मोदी घर में घुसकर मारते हैं। पाकिस्तान में घुसकर उन्हें मारा। ये वही अखिलेश हैं जो गरीबों का राशन खा जाते थे। हमारी डबल इंजन की सरकार विकास कर रही है। विरोधियों का काम है विरोध करना। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम विकास में विश्वास करते हैं। भारी उद्योग मंत्री व सांसद डाक्टर महेंद्रनाथ पांडेय आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!