fbpx
चंदौलीपंचायत चुनावराज्य/जिला

चंदौलीः टिकट कटने पर वरिष्ठ सपा नेता ने बदला चोला, बसपा प्रत्याशी के तौर पर किया नामांकन

चंदौली। पंचायत चुनाव में राजनीति के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। तकरीबन सभी दलों में टिकट कटने के बाद कई प्रत्याशी बागी हो गए हैं तो कुछ ने पार्टी से पल्ला झाड़ना ही बेहतर समझा है। कुछ ऐसा ही किया है वरिष्ठ सपा नेता और तीन दफा जिला पंचायत सदस्य रह चुके अशोक त्रिपाठी छोटू ने। वर्षों तक सपा का डंडा और झंडा ढोने वाले अशोक त्रिपाठी पार्टी की उपेक्षा का शिकार हुए। चंदौली सेक्टर नंबर दो से टिकट मांग रहे थे लेकिन टिकट नहीं मिला तो नामांकान वाले दिन ही राजनीतिक दांव खेलते हुए न सिर्फ बसपा में शामिल हो गए बल्कि पार्टी ने मौके को भुनाते हुए उन्हें अपना अधिकृत प्रत्याशी भी घोषित कर दिया। इस तरह बसपा प्रत्याशी के तौर पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया।


अशोक त्रिपाठी को जुझारू सपा नेता के तौर पर जाना जाता था। चंदौली क्षेत्र में पार्टी की रीढ़ माने जाने वाले अशोक त्रिपाठी इस दफा चंदौली सेक्टर नंबर दो से टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल थे। लेकिन पार्टी जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने समर्थित उम्मीदवारों की जो सूची जारी की उसमें अशोक उर्फ छोटू त्रिपाठी का नाम नहीं था। छोटू त्रिपाठी का टिकट कटना सामान्य बात नहीं थी। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने चुनाव लड़ने के साफ संकेत दिए। मंगलवार को नामांकन वाले दिन ही बसपा का दामन थाम लिया और पार्टी ने उन्हें अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। बसपा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि अशोक त्रिपाठी उर्फ छोटू वरिष्ठ और जनाधार वाले नेता हैं। पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर खुद बसपा में शामिल होने की इच्छा जताई। उन्हें न सिर्फ पार्टी में शामिल कराया गया बल्कि सेक्टर दो से उम्मीदवार भी बनाया गया है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!