चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

14 आईएएस अधिकारियों का तबादला, ईशा दुहन होंगी चंदौली की नई डीएम

चंदौली। शासन ने 14 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। चंदौली, भदोही व गाजीपुर के जिलाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। वाराणसी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ईशा दुहन चंदौली की नई जिलाधिकारी होंगी।

 

चंदौली डीएम संजीव सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर वाराणसी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ईशा दुहन को चंदौली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं मीरजापुर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार का जिलाधिकारी पीलीभीत के पद पर स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर संत कबीरनगर की डीएम रहीं दिव्या मित्तल मीरजापुर की जिलाधिकारी होंगी। गाजीपुर डीएम मंगला प्रसाद सिंह का स्थानांतरण जिलाधिकारी हरदोई के पद पर किया गया है। उनके स्थान पर भदोही डीएम रहीं आर्यका अखौरी अब गाजीपुर की नई डीएम होंगी। अलीगढ़ के नगर आयुक्त व उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण गौरांग राठी भदोही के नए डीएम होंगे। गौरांग राठी अलीगढ़ से पूर्व वाराणसी में तैनात रहे।

 

जिलाधिकारी बाराबंकी डा. आदर्श सिंह को प्रभारी आयुक्त झांसी मंडल बनाया गया है। हरदोई डीएम अविनाश कुमार का जिलाधिकारी बाराबंकी के पद पर स्थानांतरण किया गया है। जिलाधिकारी मथुरा नवनीत सिंह चहल को डीएम आगरा बनाया गया है। नवनीत सिंह चहल चंदौली के भी डीएम रह चुके हैं। जिलाधिकारी पीलीभीत पुलकित खरे को जिलाधिकारी मथुरा बनाया गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर तैनात प्रेमरंजन सिंह को जिलाधिकारी संत कवीर नगर, जिलाधिकारी आगरा प्रभुनारायण सिंह को प्रभारी सचिव राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश शासन व प्रभारी राहत आयुक्त, सचिव राजस्व विभाग बनाया गया है। वहीं राहत आयुक्त, आयुक्त चकबंदी रहे रणवीर प्रसाद को आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास व विकास परिषद बनाया गया है। आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश रहे अजय चौहान को सचिव लोक निर्माण विभाग बनाया गया है।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!