क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

मुगलसराय में 52 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई फांसी, परिवार में पहले भी हो चुकी हैं आत्महत्याएं

चंदौली। मुगलसराय नगर के जायसवाल स्कूल के पीछे स्थित एक मकान में 52 वर्षीय व्यक्ति ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त गुड्डू गुप्ता के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि गुड्डू गुप्ता अपने भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। पारिवारिक पृष्ठभूमि भी काफी दुखद रही है। करीब दो वर्ष पूर्व उनके छोटे भाई राजू गुप्ता और बहन अंजू उर्फ गुड़िया गुप्ता ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। गुड्डू की पत्नी पति से अगल मायके रहती है।

परिवार की एक अन्य बहन गुजरात में रहती है, जो गुड्डू गुप्ता को हर महीने करीब 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद भेजती थी।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!