चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

मानव उत्थान सेवा समिति पूर्वांचल प्रचार समिति वाराणसी मंडल का गठन, वीरेंद्र प्रताप बने मंडल सचिव

 

वाराणसी। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में पूर्वांचल प्रचार समिति वाराणसी मंडल के दो दिवसीय संयुक्त मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें विभिन्न जिलों से आए महात्माओं, मानव सेवा दल के पदाधिकारियों और प्रेमीजन उपस्थित रहे। शिविर के दौरान प्रचार-प्रसार को प्रभावी बनाने और संगठन को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई तथा प्रतिभागियों ने अपने सुझाव साझा किए।

दूसरे दिन प्रातः ध्यान शिविर आयोजित हुआ, जिसके बाद संयुक्त मार्गदर्शन शिविर का द्वितीय सत्र संपन्न हुआ। इस दौरान मंडल गठन की प्रक्रिया पूरी करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

घोषित पदाधिकारियों में कुंती बाई (मंडल प्रभारी), रामाश्रय पांडे (मंडल प्रधान), गणेश आनंद (मंडल सह प्रधान), वीरेंद्र प्रताप सिंह (मंडल सचिव), विनोद सिंह (सह सचिव), विनोद कुमार (मीडिया प्रभारी), योगेश कुमार (सह मीडिया प्रभारी) और मनोज यादव (लेखाकार) को जिम्मेदारी सौंपी गई।

Back to top button
error: Content is protected !!