चंदौलीराज्य/जिला

बड़गांवा में सजी अदबी महफिल, ऑल इंडिया मुशायरा में शायरी और भाईचारे का संगम

 

चंदौली। शहाबगंज विकासखंड के बड़गांवा में सोमवार रात आयोजित 9वें ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन में अदब, शायरी और भाईचारे का शानदार संगम देखने को मिला। “एक शाम अलहाज हाजी अबू बकर सिद्दीकी साहब के नाम” समर्पित इस कार्यक्रम में देशभर से आए शायरों ने देर रात से भोर तक अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की सदारत हमीदुल्ला अंसारी ने की। कन्वीनर अशरफ जमाल खान व को-कन्वीनर मुश्ताक अहमद ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सरपरस्त अब्दुल कय्यूम खां उर्फ ‘कम्मू’ की देखरेख में आयोजन भव्य रहा।

मुख्य अतिथियों में चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट व समाजसेवी शाहनवाज अहमद शामिल रहे। शायरों ने शानदार कलाम पेश किए। प्रतिभा यादव की प्रस्तुति “पलकों पर कोई ख्वाब सजा कर तो देखिए…” को खूब सराहना मिली, जबकि गुफरान चुलबुल ने हास्य अंदाज से महफिल में रंग भर दिया।

हल्की बारिश के बावजूद श्रोताओं का उत्साह बना रहा। आयोजकों ने बताया कि शायर अतीक अंजुम कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। कुल मिलाकर यह आयोजन सांस्कृतिक एकता की मिसाल बना।

Back to top button
error: Content is protected !!