क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

डीडीयू स्टेशन परिसर में गदाइयों का आतंक, दो गुटों में खूनी संघर्ष

 

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) स्टेशन परिसर में इन दिनों गदाइयों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार रात दो गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिससे सर्कुलेटिंग एरिया में अफरा-तफरी मच गई। गदाई लंबे समय से स्टेशन परिसर में अड्डा बनाकर रह रहे हैं। आरोप है कि जीआरपी और आरपीएफ की कथित मिलीभगत और ठोस कार्रवाई नहीं होने से से इनका मनोबल बढ़ा हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन परिसर में रोजाना मारपीट, नशाखोरी और जुआ खेला जाता है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आए दिन होने वाली झड़पों से यात्रियों को परेशानी होती है।  यात्रियों ने रेल प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!