
चंदौली। चकिया स्थित सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को महिला प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ, जिसका समन्वय डॉ. कलावती ने किया।
प्रतियोगिता का विषय ‘पर्यावरण एवं घरेलू हिंसा’ था, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रथम स्थान किरण बेदी ग्रुप को मिला, जिसमें स्नातक प्रथम वर्ष की दीक्षा द्विवेदी, प्रांजल द्विवेदी, अनुप्रिया कुमारी और ज्योति शामिल थीं। द्वितीय स्थान प्राप्त किया एकलव्य ग्रुप ने, जिसमें पांचवें सेमेस्टर की प्रीति, क्रांति, सुप्रिया सिंह, खुशी कुमारी और चांदनी कुमारी थीं। तृतीय स्थान लक्ष्मीबाई ग्रुप ने हासिल किया, जिसमें प्रतिमा यादव, महिमा यादव, नाज और सादिया थीं।दो समूहों—झांसी की रानी ग्रुप और जनानी ग्रुप—को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रियंका पटेल, डॉ. शमशेर बहादुर और श्री विश्व प्रकाश शुक्ल शामिल थे।इस रंगोली प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण की अहमियत और घरेलू हिंसा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना था, जिससे मानव जीवन के विकास में सकारात्मक प्रभाव पड़ सके।

