ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली में पारिवारिक कलह में युवक ने दी जान, चार मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

 

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहुली गांव में कृष्णा गोस्वामी (35 वर्ष) ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मंच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कृष्णा की चार संतानें हैं। घटना के बाद मासूमों के सिर से पिता का साया उठा गया। पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

कृष्ण गोस्वामी रात में कमरे में सोने गया था। काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो परिजनों को शक हुआ। लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा तो कृष्ण का शव फंदे से लटक रहा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के पीछे पारिवारिक कलह वजह बताई जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो युवक पारिवारिक कलह से इस समय तनाव में था। इसकी वजह से आत्मघाती कदम उठाया।

Back to top button
error: Content is protected !!