fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली: बीजेपी को झटका, भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कभी चकिया से मांग रही थी विधायकी का टिकट

चंदौली। भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री और नौगढ़ की ग्राम प्रधान नीलम ओहरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने उपेक्षा का आरोप लगाया। पार्टी पदाधिकारी के इस्तीफे से नक्सल क्षेत्र में संगठन को झटका लगना तय माना जा रहा।

21 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है। इसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय करेंगे। हालांकि स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया। इससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। उपेक्षा से आहत होकर महिला मोर्चा की जिला मंत्री और वर्तमान नौगढ प्रधान ने भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। आरोप लगाया कि पार्टी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ चुनाव में पार्टी के साथ जी जान लगाकर के प्रचार प्रसार किए। लेकिन अब इन्हीं कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं की जा रही है। इससे कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि विकास खंड कार्यालय में खंड विकास अधिकारी और पंचायत सचिव मनमाने ढंग से काम करते हैं। कमीशन के माध्यम से ही सभी ग्राम पंचायतों का कार्य करते हैं। अगर हम लोग कमीशन ही दे दिए तो गांव का विकास कैसे करेंगे। उनकी मनरेगा से लेकर ग्राम पंचायत की 14वां और 15 वा वित्त तक की कार योजनाओं की फाइल नहीं पास कराया जाता है। इससे ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!