क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली न्यूज: ससुराल से लौटे युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

 

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बसनी में देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त अशोक प्रजापति (27 वर्ष) पुत्र सेचन प्रजापति के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, अशोक की पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी। दो दिन पहले ही वह ससुराल से वापस लौटा था। इसी दौरान उसने साड़ी के फंदे से पंखे के सहारे फांसी लगा ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर लौदा चौकी प्रभारी अनंत भार्गव मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Back to top button
error: Content is protected !!