चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली न्यूज़: डाला छठ पर्व पर अच्छा काम करने वाले कर्मचारी पाएंगे बीजेपी विधायक से ईनाम , पर्व को लेकर सुशील सिंह ने की बैठक

Chandauli News:  आगामी डाला छठ पर्व को देखते हुए शनिवार को विधायक सुशील सिंह ने ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के साथ धानापुर ब्लॉक सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

विधायक ने निर्देश दिया कि छठ पर्व के दौरान सभी घाटों पर चेंजिंग रूम, साउंड सिस्टम, पंडाल और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही घाटों तक जाने वाले रास्तों की सफाई और सुगम व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

विकास खंड क्षेत्र के कुल 84 गांवों में 5363 बेदी बनाई गई हैं, जहां उतनी ही संख्या में परिवार छठ पूजा करेंगे। इनमें सबसे अधिक 1200 बेदी नरौली गंगा घाट पर तैयार की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी तालाबों, सरोवरों और गंगा घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि “छठ पूजा के दौरान किसी भी परिवार को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी ब्लॉक कर्मी लगातार घाटों का निरीक्षण करें और किसी समस्या की स्थिति में तुरंत जानकारी दें।” उन्होंने यह भी कहा कि पूजा के दौरान प्रमुख स्थानों पर दूध और चाय की व्यवस्था रहेगी, और जो कर्मचारी बेहतर कार्य करेंगे, उन्हें प्रशस्ति पत्र और इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से खंड विकास अधिकारी विजय कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश सिंह, मिथिलेश सिंह, सुनील सिंह, सुनील कुमार, अरुण सिंह, नवनीत सिंह, ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा, आशुतोष सिंह उपस्थित रहे।

Back to top button