fbpx
ख़बरेंचंदौली

वन विश्राम गृह लतीफशाह में वानिकी नव वर्ष का आयोजन, पौधारोपण व संरक्षण पर हुई चर्चा

तरुण भार्गव

चंदौली। चकिया रेंज स्थित लतीफशाह वन विश्राम गृह में वानिकी नव वर्ष 2023-24 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि चकिया विधायक कैलाश आचार्य रहे। इस दौरान पौधारोपण व वृक्षों के संरक्षण पर चर्चा हुई।

 

प्रशिक्षु उर्वशी ने वनों के रखरखाव वृक्षारोपण से संबंधित विस्तार से जानकारी दी। वहीं जयमोहनी रेंज के रेंजर नदीम अहमद ने वृक्षारोपण से संबंध में जानकारी देते हुए काव्यात्मक रूप से कविता सुनकर वृक्षारोपण व वृक्षों के संरक्षण के बारे में बताया। डीएफओ ने अगले वर्ष में 34 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया। कार्यक्रम में जुटे प्राथमिक विद्यालय चकिया प्रथम के बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं लोकगीत कलाकारों ने अपने प्रस्तुति के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। विधायक ने पौधारोपण, वनों के संरक्षण समेत वातावरण संतुलन के महत्व पर चर्चा की। आगामी वित्तीय वर्ष में 34 करोड़ वृक्षारोपण के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु आम जनमानस से सहयोग की अपील की गई है। कार्यक्रम में डीएफओ रणधीर मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में चकिया रेंजर अश्विनी चौबे, डिप्टी रेंजर राजपथ आनंद दुबे, रेंजर जय मोहनी नदीम अहमद, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश जायसवाल, रामदुलारे, राजेश पटेल, गीता राय आदि रहे।

Back to top button