fbpx
चंदौलीप्रशासन

जिले के चार SDM का तबादला, ये बने सदर उपजिलाधिकारी, जानिये कौन कहां गया  

चंदौली। जिले के चार एसडीएम का तबादला कर दिया गया है। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। उम्मीद जताई जा रही कि एसडीएम के तबादले से प्रशासन व राजस्व के कार्यों में तेजी आएगी।

 

डीएम ने उपजिलाधिकारी चंदौली (न्यायिक) चिराग पांडेय को उप जिलाधिकारी / उप जिला मजिस्ट्रेट पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील, सकलडीहा एसडीएम मनोज कुमार पाठक को उप जिलाधिकारी / उप जिला मजिस्ट्रेट चंदौली के पद पर तैनाती दी है। इसी प्रकार उप जिलाधिकारी सकलडीहा (न्यायिक) अनुपम मिश्रा को उप जिलाधिकारी / उप जिला मजिस्ट्रेट सकलडीहा और उप जिलाधिकारी सकलडीहा (न्यायिक) का अतिरिक्त प्रभार अग्रिम आदेश तक सौंपा है। उप जिलाधिकारी / उप जिला मजिस्ट्रेट पंडित दीनदायल उपाध्याय नगर अविनाश कुमार को प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट बनाया गया है। वहीं उन्हें उप जिलाधिकारी चंदौली (न्यायिक) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

Back to top button