fbpx
चंदौलीसंस्कृति एवं ज्योतिष

राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा बीतेगा दिन, क्या होगा लाभ

आज 30 सितंबर शुक्रवार का दिन है। नवरात्र का पांचवां दिन है। आइए ज्योतिषाचार्य रामचरण शास्त्री से जानते हैं कि किन-किन राशि के जातकों को होगा लाभ। किसे झेलनी पड़ सकती है परेशानी।

 

मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)

आज का दिन व्यापार में नई डील हो सकती है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से धन मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। अधिकारियों को अपने कार्यों से प्रसन्न कर सकते हैं। मित्रों के साथ आप किसी पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे।

 

वृष (,,,,वा,वी,वु,वे,वो)

आज का दिन फलदायक रहेगा। धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं,जहां आपको किसी से तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करके आप किसी समस्या से आसानी से निकल जाएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

 

मिथुन (क,की,कु,,,के,को,ह)

आज का दिन सामान्य रहेगा। बेवजह किसी बहस में पड़कर अपने आप को किसी परेशानी में डाल सकते हैं,इसलिए आप किसी से बहुत ही सोच विचार कर बोलें। अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपको कुछ धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

 

कर्क (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

आज का दिन उत्साह से भरे रहने के कारण किसी भी कार्य को तुरंत करने के लिए सोच विचार नहीं करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है,तो अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था,तो वह भी आज आपसे वापस मांगने आ सकता है।

 

सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे)

आज का दिन आपके लिए व्यापार में चल रही समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज दिन का कुछ समय परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। छोटे बच्चे भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप काम में व्यस्त रहने के कारण संतान की बातों की ओर ध्यान नहीं देंगे,जिससे वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आप कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों को अपने किसी मित्र की मदद से समाप्त करने में सफल रहेंगे।

 

कन्या (टो,पा,पी,पू,,,ठे,पे,पो)

आज का दिन आपके लिए लेन-देन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको कोई धन उधार मांगे,तो परिवार के किसी सदस्य से बातचीत करके दें तो बेहतर रहेगा। लोगों के साथ इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करेंगे,जिससे आपके काफी काम लटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई का काम का बोझ अधिक होने के कारण आप परेशान रहेंगे।

 

तुला (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने माता पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में चल रहे यदि कुछ अवरोध आपको परेशान कर रहे हैं,तो आपको उनके बारे में ज्यादा सोचने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है,जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।

 

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यू)

आज के दिन आप किसी बेवजह की चिंता को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आप कोई नया व्यापार करेंगे,तो वह भी आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप धार्मिक कार्यक्रमों में बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे और टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी रिसर्च से कोई अच्छा काम कर सकते हैं। आपको अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखनी होगी,नहीं तो आपको बेवजह परेशान होना पड़ सकता है।

 

धनु (ये,यो,भा,भी,भू,धा,,,भे)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप योजना बनाकर काम करेंगे तो ही आप परेशानियों से निजात पा सकेंगे। आपका कोई पहले किया गया निवेश आज आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होने से आप प्रसन्न रहेंगे। संतान की संगति की ओर आप को ध्यान देना होगा नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

 

मकर (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि)

आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे और परिवार के सदस्यों की जरूरतों का भी पूरा ध्यान रखेंगे,जिससे यदि उनको कुछ नाराजगी चल रही थी, तो वह भी समाप्त होगी,लेकिन आपको अपने कुछ खर्चों में ढील बरतने के कारण समस्या होगी। आपके खर्चे बेतहाशा बढ़ सकते हैं। आप एक्स्ट्रा एनर्जी से भरपूर रहने के कारण किसी दूसरे के काम में भी फंस सकते हैं।

 

कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि को लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आज किसी कार्य को करने में पूरी जी जान लगाएंगे,जिससे आपका वह काम समय से पूरा होगा, जिससे आपका आत्मविश्वास और गहरा होगा। आपको किसी भी आलोचक की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है,नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो वाहन की खराबी के कारण आपका धन बढ़ सकता है।

 

कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी लेकर आ सकता है। अपने साथी की कुछ इच्छाओं को पूरा न करने से परेशान रहेंगे। धन की कमी के कारण आपकी आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है। परिवार में चल रही कोई कलह विकराल रूप ले सकती है,जिससे परिवार में शांति भंग होगी। व्यापार कर रहे लोग आज उम्मीद से ज्यादा धन कमाकर प्रसन्न रहेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!