fbpx
चंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः दो अस्पतालों को मिली आक्सीजन प्लांट की संजीवनी, केंद्रीय मंत्री ने समर्पित की सौगात

चंदौली। कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच अच्छी खबर सामने आई है। जिले के दो अस्पतालों को आक्सीजन प्लांट के रूप में संजीवनी मिल गई है। यानी कि अब आक्सीजन के अभाव में किसी की सांस नहीं थमेगी। जिले के सांसद और कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने पीडीडीयू नगर के लोको अस्पताल में आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया जबकि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने जिला अस्पताल में स्थापित प्लांट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में एक हजार और पीडीडीयू नगर स्थित रेलवे के लोको अस्पताल में 500 एलपीएम का आक्सीजन प्लांट शुरू हो गया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश कोरोना की लड़ाई सफलतापूर्वक लड़ रहा है। इस पर काफी हद तक विजय हासिल की जा चुकी है। कोरोना के दौरान लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया गया। वहीं दूसरे राज्यों और शहरों में फंसे प्रवासी मजदूरों को वापस लाने में प्रदेश सरकार ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। वैश्विक महामारी के दौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जरूरतमंदों की मदद की। उन्हें राशन, दवा, मास्क, सैनिटाइजर और जरूरी सामानों का वितरण किया। भाजपा सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए राजनीति करती है। हम सेवा ही संगठन के मूल मंत्र को लेकर प्रधानमंत्री के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सेंट्रल कालोनी में जंक्शन पर आने-जाने के लिए बन रहे दूसरे द्वार का निरीक्षण किया। रेलवे अधिकारियों ने उन्हें इसके बारे में जानकारी दी। बताया कि गाजीपुर, सोनभद्र, मीरजापुर सहित अन्य जनपदों से जंक्शन पर आने वाले लोगों को राहत मिलेगी। लोगों को जंक्शन पर आने के लिए जीटीआर ब्रिज से होकर गुजरना पड़ता है।

Back to top button
error: Content is protected !!