ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: राजघाट पुल पर रात में बंद रहेगा वाहनों का आवागमन, पुलिस ने लागू किया रूट डायवर्जन

चंदौली। 100 साल पुराने मालवीय पुल की मरम्मत कराई जाएगी। इसके चलते रात में पुल से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इसको लेकर पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है, जो 14 जून 2026 से 13 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगा। वाहनों के आवागमन पर रात 10 बजे से सुबह 6.30 बजे तक पाबंदी रहेगी।

 

मालवीय पुल 100 साल पुराना हो चुका है और काफी जर्जर हाल में है। ऐसे में पुल के ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत का कार्य मेसर्स कन्स्ट्रक्शन इक्यूमेन्ट कम्पनी, शास्त्री नगर, मेरठ द्वारा कराया जाना प्रस्तावित है। यातायात विभाग ने ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए रात में मरम्मत काम करने और वाहनों का आवागमन रोकने की अनुमति दी है। ऐसे में रात 10 से सुबह साढ़े छह बजे तक मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

 

पड़ाव चौराहे से आने वाले ऑटो, टोटो एवं मालवाहक वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा, जो पड़ाव चौराहा से रामनगर सामनेघाट, विश्वसुंदरी पुल बहादुरपुर होते हुए रिंग रोड के रास्ते गंतव्य स्थान को जाएंगे।

 

जनपद पुलिस आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अनुरोध करती है कि निर्धारित अवधि में लागू यातायात डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सहयोग प्रदान करें, जिससे मरम्मत कार्य सुरक्षित एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जा सके तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!