ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: किशोरी का अपहरण कर ले गया सूरत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, पीड़िता बरामद

चंदौली। थाना चकिया पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है और इस प्रकरण में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को की गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ ही उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

 

पुलिस के अनुसार थाना चकिया में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 21/2026, धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने बरौझी गांव निवासी राजन पासवान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसका एक नाबालिग लड़की से पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों के संबंधों का परिजनों द्वारा विरोध किया जा रहा था। इसी कारण वे घर से भागकर मुगलसराय स्टेशन से सूरत चले गए, जहां वे पति-पत्नी की तरह रहने लगे। बाद में जब अभियुक्त को उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली, तो वह वापस घर लौट आया। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया।

 

पुलिस ने अपहृता को सुरक्षित बरामद कर आवश्यक विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के साथ उपनिरीक्षक प्रेमचंद यादव और हेड कांस्टेबल चन्द्रशेखर सरोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की तत्परता से मामले का सफल खुलासा हो सका, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!