ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जागरुकता को निकाली पदयात्रा

चंदौली। नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जागरूकता के मद्देनजर गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा आयोजित की गई। पदयात्रा ने नगर व कस्बों का भ्रमण कर महिलाओं को अधिनियम के प्रति जागरूक किया। पदयात्रा में महिलाओं ने अधिनियम के समर्थन में नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं बल्कि करोड़ों महिलाओं के सपनों को नई उड़ान देने का सशक्त माध्यम है। कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को न सिर्फ सम्मान का अवसर मिलेगा बल्कि निर्णय लेने की शक्ति व राजनीतिक भागीदारी का अधिकार भी मिलेगा। कहा कि महिलाएं सृजन, निर्माण जीवटता व साहस की प्रतीक है। किरण शर्मा प्रियंका तिवारी ज्योति जयसवाल सुषमा गिरी मालती गुप्ता रेनू तिवारी आदि महिलाएं उपस्थित थी।

Back to top button
error: Content is protected !!