ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: कार में हूटर लगाना पड़ा भारी, डिजायर कार सीज

चंदौली। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत चंदौली यातायात विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डिजायर कार को सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि कार मालिक मुगलसराय के लॉट नंबर दो क्षेत्र का निवासी है।

जानकारी के अनुसार, चकिया तिराहे के पास टीएसआई द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध डिजायर कार को रोककर जांच की गई। जांच में कार पर अवैध रूप से हूटर लगा हुआ पाया गया, साथ ही शीशों पर काली फिल्म भी चढ़ी हुई थी, जो मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन है।

यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि नियमों के उल्लंघन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!