
चंदौली। नौगढ़ थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित 25-25 हजार के इनामी दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। साथ ही महिला को भी पकड़ा गया है। पुलिस चार माह पहले हुई घटना के मामले में दोनों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश रही थी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही।
सोनभद्र जिले के रायपुर थाना के पड़ी गांव निवासी वकील यादव ने नौगढ़ थाने में तहरीर देकर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार वादी ने बताया कि उनकी बहन की शादी नौगढ़ थाना के विशेषरपुर गांव निवासी सुशील से 18 मई 2022 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालपक्ष की ओर से दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित किया जाता रहा। 19 मई 2026 को उसे मारपीटकर फांसी पर लटका दिया गया।
उन्होंने बताया कि बहन के शरीर पर काशी चोटें थीं, जबकि उन्हें सोनू ने सुबह बताया कि उनकी बहन ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले में सियाराम यादव, सोनू यादव और तीजा देवी को तलाश रही थी। सियाराम और सोनू के खिलाफ 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार, एसआई अभय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल परशुराम, संतोष यादव, कांस्टेबल विकास कुमार, कांस्टेबल शैलेष कुमार और गणेश तिवारी शामिल रहे।

