चंदौलीचुनाव 2024राज्य/जिला

chandauli news: डा. नारायण मूर्ति ओझा बने कांग्रेस कमेटी के लोकसभा मीडिया कोआर्डिनेटर, काग्रेंसियों ने किया स्वागत

चंदौली। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने लोक सभावार मीडिया कोआर्डिनेटरों की तैनाती कर दी है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डा. नारायण मूर्ति ओझा को चंदौली लोक सभा के लिए मीडिया समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के इस कदम से समर्थकों में खासा उत्साह है। कांग्रेसियों ने डा. नारायण मूर्ति ओझा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

डा. नारायण मूर्ति ओझा को चंदौली लोकसभा का मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर मुगलसराय स्थित होटल में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आंनद शुक्ल, प्रदीप पांडेय साजू, अरूण द्विवेदी, बृजेश गुप्ता, नवीन पाण्डेय, दयाराम पटेल, दशरथ चौहान, नेहाल अख्तर, संतोष तिवारी, संजय तिवारी, मुजाहिद अख्तर, कमरुलबारी, हम्मीर शाह, राजकुमार यादव, अखिलेश यादव, सत्यम सिंह, रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!