ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: चंदौली में 4 एसडीएम का कार्यक्षेत्र बदला, मिली नई जिम्मेदारी, जानिये कौन कहां गया

चंदौली। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने जिले के चार एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। प्रशासनिक कार्यों के बेहतर तरीके से संपादन और दायित्वों की पूर्ती के लिए एसडीएम को नई जगहों पर तैनाती दी गई है। डीएम ने सभी को तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।

 

सदर एसडीएम दिव्या ओझा को उपजिलाधिकारी सकलडीहा (न्यायिक) बनाया गया है। इसी तरह डिप्टी कलेक्टर/ अतिरिक्त उपजिलाधिकारी चंदौली विजय कुमार त्रिवेदी को सदर एसडीएम बनाया गया है। उन्हें अपने कार्यों के साथ ही कलेक्ट्रेट के आहरण वितरण अधिकारी की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

चकिया एसडीएम विनय कुमार मिश्रा को डिप्टी कलेक्टर कलेक्ट्रेट/ अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें कलेक्ट्रेट के आहरण वितरण कार्यों को छोड़कर अन्य का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सकलडीहा तहसील में एसडीएम न्य़ायिक पवन कुमार यादव को चकिया एसडीएम बनाया गया है। उन्हें अपने प्रशासनिक कार्यों के साथ ही चकिया के एसडीएम न्यायिक का भी चार्ज दिया गया है।

 

देखिये लिस्ट…

Back to top button
error: Content is protected !!