fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

Chandauli news: जनाब यह पुलिस है कुछ भी कर सकती है…चंदौली पुलिस की करतूत जान रह जाएंगे हैरान

रंधा सिंह

चंदौली। रस्सी को सांप और सांप को रस्सी बनाने में माहिर पुलिस का एक और हैरान कर देने वाला कारनामा सुन लीजिए। चंदौली की बबुरी पुलिस (Baburi Police) ने वाहन स्वामी का बगैर हेलमेट के चालान काटा। चालान की तारीख जून 2020 दिखाई गई है। जबकि जिस गाड़ी का चालान काटा गया है वह जनवरी 2022 में खरीदी गई है। यानी बाइक खरीदने के दो वर्ष पहले ही उसका चालान काट दिया गया। दूसरी दिलचस्प बात अलीनगर (Alinagar) निवासी वाहन स्वामी का दावा है कि वह दो वर्षों में कभी बबुरी गया ही नहीं है। बहरहाल खाकी के कारनामे से पस्त भुक्तभोगी ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

 

अलीनगर निवासी अजय शर्मा ने बताया कि उन्होंने जनवरी 2022 में पीडीडीयू नगर के हीरा शोरूम से बाइक खरीदी। 27 जनवरी 2022 को वाहन का रजिस्ट्रेशन यूपी 67 AD 9163 के नाम से हुआ। कुछ दिन पहले उन्होंने चेक किया तो पता चला कि उनकी गाड़ी का 27 जून 2020 का 500 रुपये का चालान काटा गया है। बबुरी पुलिस की नोटिस में बगैर हेलमेट के किसी व्यक्ति की फोटो भी लगाई गई है। यह देखकर अजय हैरान रह गए। बताया कि वे पिछले दो से तीन वर्षों में कभी बबुरी गए भी नहीं। बावजूद उनकी गाड़ी का चालान कट गया। कहा कि यह यातायात विभाग की घोर लापरवाही है, जिससे लोग बेवजह परेशान होते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!