fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

सकलडीहा से प्रभुनारायण यादव को सपा ने दिया टिकट, किससे होगा मुकाबला खुद विधायक ने बताया

चंदौली। सपा ने चंदौली की सकलडीहा विधायक सभा सीट से इस बार भी विधायक प्रभुनारायण यादव को टिकट दिया है। सपा ने गुरुवार को 56 नामों की लिस्ट जारी की, जिसमें प्रभुनारायण यादव का भी नाम शामिल है। पिछले चुनाव में इन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सूर्यमुनी तिवारी को हराया था।

प्रभुनारायण यादव का राजनीतिक सफर

सकलडीहा विधान सभा क्षेत्र के ही बलुआ थाना अंतर्गत कैलावर गांव निवासी प्रभुनाराण यादव ने प्रधानी से राजनीति की शुरुआत की थी। 1992 और 1995 में जिला पंचायत सदस्य चुने गए। जिला पंचायत सदस्य रहते हुए ही विधायकी का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 2002 में दोबारा विधायक बने तब बसपा प्रत्याशी सुशील सिंह को 26 वोटों से हराया था। इसके बाद लगातार दो दफा 2007 और 2012 में सुशील सिंह ने इन्हें पटखनी दी। हालांकि 2017 में बीजेपी उम्मीदवार को हराकर विधान सभा पहुंचे।

टिकट मिलने पर बोले प्रभुनारायण यादव
टिकट मिलने पर विधायक प्रभुनारायण यादव खासे उत्साहित हैं। चंदौली की चार विधान सभाओं में पार्टी ने केवल इन्हीं का टिकट कंफर्म किया है। पूर्वांचल टाइम्स से बातचीत में प्रभुनारायण यादव ने कहा कि इस बार भी सकलडीहा की जनता विधान सभा में भेजेगी। प्रतिद्वंदी कौन होगा के जवाब में कहा कि सकलडीहा विधान सभा में उनके मुकाबले कोई नहीं है, जिसे प्रतिद्वंदी कह सकें। कहा जब पिछली दफा बीजेपी की प्रचंड लहर थी तब जनता ने उन्हें विधायक बनाया। इस बार तो बीजेपी भगाओ अभियान चल रहा है। भाजपा सत्ता से बेदखल होने जा रही है। बसपा पहले से ही हाशिए पर जा चुकी है। ऐसे में यहां किसी से कोई मुकाबला ही नहीं है।

Back to top button
error: Content is protected !!