fbpx
चंदौलीचुनाव 2024

Loksabha Election 2024 : जिले में कल होगा मतदान, बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, नवीन मंडी से हुई रवानगी

चंदौली। लोकसभा के लिए अंतिम चरण में एक जून को जिले में वोटिंग होगी। इसके लिए एक दिन पूर्व 31 मई यानी शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां मुख्यालय से नवीन मंडी से रवाना हुईं, जो देर शाम तक बूथों पर पहुंच गईं। शनिवार की सुबह सात बजे से बूथों पर वोट पड़ेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है।

नवीन मण्डी से शुक्रवार को मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। सुबह 07 बजे कर्मचारी पहुंच गए और अपनी-अपनी डयूटी चार्ट के अनुसार किट प्राप्त किए। उसके बाद बूथों के लिए रवाना हो गए। 12 बजे तक 80 प्रतिशत पोलिंग पार्टियां नवीन परिसर से रवाना हो गई थीं। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार पोलिंग पार्टियों के रवाना होने तक परिसर में जमे रहे। मण्डी परिसर में विधानसभावार अलग-अलग टेबल बनाया गया था। जहां पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोलिंग पार्टियों को डयूटी चार्ट के साथ ईवीएम दी गई। इसके बाद उन्हें बसों से बूथों के लिए भेजा गया। इसके पहले जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी कर्मियों को हीट स्ट्रोक से बचने और पानी का भरपूर सेवन करने के लिए भी कहा गया। पोलिंग पार्टियां शाम तक अपने बूथों पर पहुंच जाएंगी। शनिवार सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी, जो शाम छह बजे तक चलेगी। मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां उन्हीं वाहनों पर सवार होकर वापस आएंगी।

Back to top button