fbpx
चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News : कुंडा कला गांव में फिर देखे गए दो तेंदुए, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरें, ग्रामीणों में दहशत बढ़ी

Story Highlights
  • सीसीटीवी कैमरे में इलाके में घूमते देखे गए दो तेंदुए एक सप्ताह पूर्व तेंदुए ने युवक पर किया था हमला  वन विभाग की टीम घेरेबंदी के बावजूद नहीं पकड़ सकी
  • सीसीटीवी कैमरे में इलाके में घूमते देखे गए दो तेंदुए
  • एक सप्ताह पूर्व तेंदुए ने युवक पर किया था हमला 
  • वन विभाग की टीम घेरेबंदी के बावजूद नहीं पकड़ सकी

 

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली के कुंडा कला गांव में फिर से तेंदुआ दिखाई दिया। इस बार एक नहीं बल्कि दो तेंदुए दिखे। उनकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। उन्हें इलाके में घूमते देखा गया है। इससे ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। इलाके के लोगों ने प्रशासन से इसे गंभीरता से लेते हुए जरूरी कदम उठाने की मांग की है, ताकि कोई अनहोनी न होने पाए।

 

27-28 मार्च की रात के मध्य गांव वालों ने इसे देखा है। दो तेंदुआ एक साथ घूम रहे हैं, जिसमें एक सफेद और एक काले रंग का बताया जा रहा है। इन दोनों के लगातार चक्रमण करने से इलाके में दहशत है। लोगों ने इसकी जानकारी संबंधित विभाग के लोगों को दी है। एक सप्ताह पहले तेंदुआ ने गाय के बझड़े के साथ एक व्यक्ति पर हमला करके घायल कर दिया था। उसके बाद वन विभाग ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। एक बार फिर से इलाके में तेंदुआ देखे जाने के बाद लोगों ने वन विभाग से इसे पकड़ने की अपील की है। इलाके के लोग जंगली जानवरों के चक्रमण करने से दहशत में हैं। लोगों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मामले का संज्ञान लेने की अपील की है, ताकि कोई अप्रिय घटना न होने पाए।

Back to top button