ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : ट्रेलर की चपेट में आने से शिक्षक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में निजी विद्यालय के शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर चालक को मय वाहन थाने ले आई। वहीं ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही।

 

ककरैत गांव निवासी आशुतोष राय (27 वर्ष) बरूइन, जमानिया स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे। मंगलवार सुबह वह बाइक से स्कूल जा रहे थे। जैसे ही वह तलाशपुर मोड़ के पास पहुंचे, जमानिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आशुतोष सड़क पर गिर पड़े और ट्रेलर उन्हें रौंदते हुए सैयदराजा की दिशा में भाग निकला। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां बेहोश हो गईं, जिससे गांव में मातम छा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेलर और उसके चालक को कंदवा थाना के पास से कब्जे में ले लिया। मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

Back to top button
error: Content is protected !!