ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: सड़क पर उतरे एसपी, सैयदराजा में गश्त कर परखी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था, व्यापारियों को सुरक्षा का दिलाया भरोसा

 चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने रविवार को सैयदराजा में गश्त कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय निवासियों और व्यापारियों से बात कर जानकारी ली। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

पुलिस टीम ने सैयदराजा बाजार के प्रमुख स्थानों, चौराहों एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान एसपी ने व्यापारियों और आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही सभी से आपसी सौहार्द्र बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की गई।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनपद में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या समस्या सामने आती है तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया गया। इस दौरान सीओ सदर देवेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!