ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: नए सीएमओ ने संभाला पदभार, बताई प्राथमिकताएं

चंदौली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में मंगलवार को नए सीएमओ डॉक्टर परितोष मिश्रा ने पदभार संभाला। मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता शासन की ओर चलाई जा रही योजनाओं का पारदर्शी पूर्ण संचालन करना है। साथ ही जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ करना है।

 

उन्होंने कहा कि सीएचसी पीएचसी में मरीजों को समुचित इलाज और दवा मिले इसकी निगरानी की जाएगी। मरीजों को दवा इलाज की कमी नहीं होने दी जाएगी। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई को भी अमल में लाया जाएगा। बता दें कि सीएमओ डॉक्टर वाई के राय का स्थानांतरण हो गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!