
चंदौली। पीडीडीयू नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रेक्षागृह में बुधवार 22 अप्रैल को भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जिसमें ब्राह्मण समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजन को लेकर समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
आयोजकों ने जिले भर के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उनका कहना है कि यह आयोजन जिले में अपनी तरह का पहला और ऐतिहासिक कार्यक्रम साबित होगा।

कार्यक्रम में कई प्रमुख और दिग्गज नेता शामिल होंगे, जिनमें वाराणसी के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, राज्यसभा सांसद डॉ. सीमा द्विवेदी, बिहार के विधायक मिथिलेश तिवारी, गोरखपुर के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, प्रयागराज के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुनील भराला प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

