ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: चंदौली को बाढ़ प्रभावित जिला घोषित करे सरकार

चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी को ओर से मंगलवार को जनपद को बाढ़ ग्रस्त जिला घोषित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को पत्रक सौंपा गया। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि बारिश के कारण जिले के किसानों की 70 से 80 प्रतिशत फसल बर्बाद हो चुकी है। भारी बारिश के कारण लोगों के जान माल की भी क्षति हुई है। मांग किया कि जनपद को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाए। साथ ही किसानों को उनकी बर्बाद हो चुकी फसल का पूरा मुआवजा दिया जाए।

 

सकलडीहा क़स्बा सहित पूरे जनपद में अतिक्रमण किये गये सभी गंदे नाले से अतिक्रमण हटाकर उसकी खुदाई कराई जाय,जिससे लोगों को जल जमाव से निजात मिल सके। पूरे सकलडीहा कस्बा क्षेत्र में सकलडीहा इंटर कॉलेज का एक मात्र खेल का मैदान है,जो साल के 9 महीने घुटने भर पानी से भरा रहता है,उक्त खेल के मैदान से जल निकासी का प्रबंध किया जाए। मधु राय रामानंद यादव रजनीकांत पाण्डेय तौफीक खान दया राम पटेल मुनीर खान राम मूरत गुप्ता गंगा प्रसाद नवीन पाण्डेय श्री कांत पाठक अमरदेव सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!