ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : मुगलसराय में बुजुर्ग दंपती से उचक्कागिरी, ऑटो से बनारस जाते समय गायब हो गए 20 हजार रुपये और अंगूठी

चंदौली। मुगलसराय में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरी-उच्चागिरी की घटनाएं अक्सर सामने आ रही हैं। ताजा मामला वीआईपी गेट के पास का है। ऑटो में बैठकर वाराणसी जा रहे दंपती के 20 हजार रुपये और अंगूठी गायब हो गए। आएदिन हो रही घटनाओं से लोगों में आक्रोश गहराता जा रहा है।

 

बुजुर्ग दंपती मुगलसराय के वीआईपी गेट से ऑटो से वाराणसी जा रहे थे। आरोप लगाया कि दोनों ऑटो में बैठकर निकले। उसी दौरान ऑटो चालक ने उनकी जेब में रखे 20 हजार रुपये और अंगूठी गायब कर दिया।

 

घटना के बाद नगर की सुरक्षाव्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। लोगों की मानें तो अवैध ऑटो स्टैंड संचालित हो रहा था। इसी शिकायत पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने नगर में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया था। उसके बाद अवैध वसूली बंद हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने भी वीआईपी गेट के पास से अपनी पिकेट हटा ली। इससे हाल के दिनों में आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!