fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : भाजपा किसान मोर्चा जिला इकाई का विस्तार, विभिन्न पदों पर मनोनीत हुए पदाधिकारी

चंदौली। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिले के संगठन का विस्तार किया गया है। जिला इकाई के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया है। साथ ही उन्हें चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने संगठन का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पद पर अवधेश सिंह व राघवेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री पद पर मनोज उपाध्याय, मंत्री पद पर संदीप सिंह, सत्येंद्र सिंह एडवोकेट, अभिषेक मिश्रा अन्नू, मीडिया प्रभारी चंद्र भूषण चौबे तथा सोशल मीडिया प्रभारी पद पर पंकज पाठक को नियुक्त किया गया है। चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी गई है। चुनाव आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में सियासी माहौल गरम है, हालांकि अभी तक रावर्ट्सगंज सीट से बीजेपी के प्रत्याशी की घोषणा होनी बाकी है। फिर भी पार्टी की ओर से लगातार संगठन का विस्तार कर वोट साधने का काम लगातार जारी है।

Back to top button