ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : पीडीडीयू तहसील में सरेआम पिस्टल निकालकर दौड़ाया, मनबढ़ के खिलाफ मुकदमा

चंदौली। पीडीडीयू नगर तहसील में दबंग ने सरेआम पिस्टल निकाल ली और मारने की नियत से दौड़ा लिया। अधिवक्ताओं व मौके पर मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित की जान बची। पीड़ित की शिकायत के आधार पर अलीनगर थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

वाराणसी के सामनेघाट विश्वास नगर कॉलोनी निवासी योगेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि वह अपने छोटे भाई के साथ पीडीडीयू नगर तहसील गए थे। वापस लौटते समय वाराणसी के सामने घाट के बालाजी कॉलोनी निवासी देवेंद्र राय मिल गए। योगेश का आरोप है कि उन्होंने देवेंद्र के पिता रामनगीना राय को जमीन लिखवाने के लिए पहले ही पैसा दे रखा है। उन्होंने देवेंद्र से जमीन की रजिस्ट्री के बारे कहा तो वह उग्र हो गया और गालीगलौज करते हुए पिस्टल निकालकर मारने का प्रयास किया।

 

पीड़ित के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों और अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह उनकी जान बची। भीड़ जुटते देखकर आरोपित पिस्टल लहराते हुए अपने साथी के साथ वहां से भाग गया। जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!