ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: गेहूं की फसल में आगजनी से बचाव को फायर ब्रिगेड की हो व्यवस्था

चंदौली। बरहनी ब्लॉक के अदसड़ गांव में रविवार को किसान विकास मंच की ओर से जागरण अभियान के तहत किसान चौपाल का अयोजन किया गया। चौपाल में किसानों ने खेती-बाड़ी की समस्यायों पर विचार विमर्श किया।

 

मंच के बरहनी ब्लॉक प्रभारी सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि गेहूं की फसल में आगजनी से बचाव के लिए हर थाने और चौकी पर कम से कम चार फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सरकार करे। पिछले वर्ष सैकड़ों एकड़ गेहूं जलकर राख हो गया था।

 

सलाहकार विद्या भूषण राय ने कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों की सिर्फ संख्या बढ़ा देने से काम नहीं चलने वाला है। किसान विकास मंच क्रय केंद्रों पर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ भी संघर्ष करेगा। राजेश पांडेय ने कहा कि सरकार खेती किसानी के मुद्दे पर गंभीर नहीं है।

संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने कहा कि भारत सरकार खेती-बाड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हवाले करने की योजना बना रही है। अमेरिका के कृषि उत्पाद भारत के बाजार में लाने की योजना किसान विरोधी है। मंच के कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में नारेबाजी की। अरुण सिंह, रणविजय सिंह, इकराम अली, हरिनारायण गुप्ता, सत्यम सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित थे। अध्यक्षता जमुना सिंह और संचालन राम अवध सिंह ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!